गांव खेड़ी गुलामअली से उमेदपुर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित व्यक्तियों ने जमीन अधिग्रहण के लिए ई-भूमि पर अपनी स्वीकृति दे दी है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस सड़क की लंबाई 5.5 किलोमीटर है। राजौंद में पेगा रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। जिसके लिए 12 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है। इसके लिए भी भूमि के मालिकों ने अपनी सहमति दे दी है और भूमि खरीद के कार्य की प्रक्रिया चल रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस में डीसी प्रदीप दहिया ने दी। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि सीएम ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से अधिग्रहित भूमि तथा ई-भूमि पोर्टल के बारे में समीक्षा बैठक ली।
उन्होंने बताया कि चीका-पटियाला बाईपास के लिए जमीन के मालिकों के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से ही जमीन ली गई है और उसी के अनुरूप जमीन के मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा। वीसी में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, गृह मंत्री अनिल विज, मुख्य सचिव विजय वर्धन मौजूद रहे।