फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, वाहन चालकों के लिए बने आफत

विज्ञापन
11-कैथल। शहर की सड़को पर खड़े बेसहारा पशु। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शहर और गांव की सड़कों पर बेसहारा पशुओं की भरमार है। रात के समय बेसहारा पशु अक्सर झुंड बनाए खड़े रहते हैं। जो लोगों की यात्रा में रोड़ा बन रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। रात को पशु सड़क पर चलते हुए अचानक बीच में आ जाते हैं, जिससे वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है। गांव की गलियों से लेकर शहर की कॉलोनियों में बेसहारा पशुओं की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है, संबंधित विभाग की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस समय गांव व शहर में 500 से अधिक बेसहारा पशु सड़कों पर चारे-पानी की तलाश में भटकते फिर रहे हैं।
विज्ञापन

करनाल रोड, ढांड रोड, जाखौली अड्डा अंबाला रोड, जींद रोड, विश्वकर्मा चौक, अमरगढ़ गामड़ी, माता गेट, ऋषि नगर सहित पूंडरी, राजौंद सहित अन्य कस्बों में बेसहारा पशुओं की समस्या ज्यादा है। बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ने से गांवों की गलियों में लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
मकान की छत पर चढ़ गया सांड़
बीते दिन सड़कों पर घूम रहा एक सांड़ निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़ गया। इससे मकान मालिक व आसपास के लोगों में दहशत की स्थिति बनी रही। इसके बाद सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों व नगर परिषद की टीम ने सांड़ को मकान की छत से नीचे उतारा। इसके अलावा शहर में इस तरह की घटना आए दिन सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा साबित हो रहे
शहरवासी संदीप, काला, रमेश व रणधीर का कहना है कि सड़क पर बेसहारा पशु घूमते रहते हैं, जो कई बार अचानक वाहन चालकों के आगे आ जाते हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। जिम्मेदारों को इन पशुओं को सड़कों से हटाना चाहिए। वहीं जगह जगह ये बेसहारा पशु सड़कों पर गोबर करते हैं, इससे सफाई व्यवस्था भी बदहाल हो रही है।
चार मुख्य गोशालाएं
शहर में चार मुख्य गोशालाएं हैं। गोशाला संचालक अगर 150 से 200 पशु भी लेते हैं तो शहर बेसहारा पशुओं से मुक्त हो जाएगा।
जल्द अभियान शुरू करवाया जाएगा
नगर परिषद के ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। पता करवाया जाएगा। इसके बाद जल्द अभियान शुरू कर समस्या को दुरुस्त करवाया जाएगा।

12-कैथल। करनाल रोड पर सड़क के दौनो ओर बैठे हुए बेसहारा पशु।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें