कैथल। आरकेएसडी कॉलेज कैथल की क्रिकेट टीम ने इंटर कॉलेज प्रतयिोगिता में खालसा कॉलेज करनाल को 35 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कैथल पुलिस के क्रिकेट ग्राउंड में हुए इस मैच का उद्घाटन कैथल सीटीएम गुलजार अहमद ने किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आरकेएसडी कॉलेज ने 20 ओवर में चार विकेट पर 184 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक स्कोर पार्थ वत्स ने 48 रन बनाए। इसके जवाब में खालसा कॉलेज करनाल की टीम 09 विकेट पर केवल 150 रन ही बना पाई। गेंदबाजी करते हुए पार्थ ने चार विकेट लेकर विरोधी टीम को हरा दिया। पार्थ हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने टीम को बधाई दी एवं भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. सीबी सैनी, विभागाध्यक्ष डॉ. गुरदीप भोला, डॉ. भूपेंद्र बूरा, प्रो. अनूप धीमान, शूटिंग कोच संजू मौजूद रहे।