फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी गणित की छात्रा रिंपल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में किया टॉप

विज्ञापन
Rimple, a student of MSc Mathematics, topped in Kurukshetra University - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज कैथल की गणित विभाग की छात्रा रिंपल कुमारी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणामों में प्रथम स्थान प्राप्त करके उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उसने एमएससी प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर में 600 में से 589 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि प्राप्त की।
विज्ञापन

उनके अलावा रूबीना ने 600 में से 577 अंक हासिल कर विश्वविद्यालय में छठा स्थान प्राप्त किया। शालू रानी ने 600 में से 574 अंक प्राप्त कर आठवां एवं कीर्तिका ने 571 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया। गणित विभाग के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी मायने रखती है कि पहले घोषित चतुर्थ सेमेस्टर के परिणामों में भी सुनैना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
प्रबंधन समिति के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारियों ने इन विद्यार्थियों को बधाई संदेश भेजा एवं स्थापित प्रावधानों के अनुसार प्रथम स्थान प्राप्त को 3100 रुपये एवं अन्य को 2100-2100 रुपये से सम्मानित करने की घोषणा की। प्राचार्य डा. संजय गोयल ने विभागाध्यक्ष डा सतबीर मैहला एवं अन्य प्राध्यापकों डॉ. मनोज कुमार, प्रो. कपिल जैन, डा. लीना एवं प्रो. प्रीति बंसल को शानदार परिणामों के लिए बधाई दी। उन्होंने इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया एवं आशा जताई कि ये होनहार विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी इन उपलब्धियों को बना कर रखेंगे। वरिष्ठ प्राध्यापक डा. राजबीर पाराशर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें