फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वीर साहिबजादों के बलिदान को किया याद

Fri, 27 Dec 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में वीरवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के टीक परिसर में गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की शहीदी दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें वीर साहिबजादों के धर्म, संस्कृति और अपनी परंपराओं की रक्षा के लिए किए गए बलिदान को याद किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रमेश चंद्र भारद्वाज ने कहा कि हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए वीर साहिबजादों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। यह बलिदान उन्होंने मतांतरण कर हिंदुओं को परिवर्तन से बचने के लिए किया। कहा कि हमारी हिंदू संस्कृति संपूर्ण मानव जाति के कल्याण की बात करती है। मुगलों ने इस संस्कृति को मिटाने के प्रयास किए। इसी कड़ी में साहिबजादों को भी कई प्रकार के लोभ और लालच दिए, लेकिन उन्होंने मुगलों की दासता स्वीकार नहीं की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुगलों ने उन पर अत्याचार किए परंतु इनको भी हंसकर सहन किया, वे झुके नहीं। उन्होंने जान दे दी, मुगल धर्म को स्वीकार नहीं किया। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।

विश्वविद्यालय की आईक्यूएसी निदेशक प्रोफेसर भाग सिंह बोदला ने वीर साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए उनकी शहादत की कहानी सुनाई और सभी को वीर सपूतों को स्मरण कराया। इस मौके पर विश्वविद्यालय में गीत के माध्यम से भी वीर साहिबजादों को याद किया गया।

कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉक्टर जगत नारायण, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. अखिलेश मिश्रा, डॉक्टर रामानंद मिश्र, डॉक्टर चंद्रकांत, डॉ मदन मोहन तिवारी, डॉ. गोविंद वल्लभ आदि मौजूद रहे।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि ः एनआईआईएलएम विवि में वीर बाल दिवस व शहीद उधम सिंह जयंती पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बाल शहीद जोरावर सिंह, बाल शहीद फतेह सिंह तथा शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। विवि के राजनीतिक विभाग के तत्वाधान में आयोजित वीर बाल शहीद स्मृति नमन संगोष्ठी में सहायक प्रोफेसर सरदार जसदेव सिंह ने कहा कि वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प दिवस है। सहायक प्रोफेसर अमरजीत मोर ने सिख गुरुओं के इतिहास बारे प्रकाश डालते हुए कहा कि सिख धर्म मानवीयता का पाठ हमें सिखाता है।

श्री पार्श्वनाथ विद्यालय में वीर बाल दिवस मनाया ः राजौंद। श्री पार्श्वनाथ स्कूल में वीर बाल दिवस साहिबजादों की शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें विद्यालय के प्रबंधक रमेश राणा व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं विद्यालय की प्रिंसिपल सुजाता सिहाग ने दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के दो छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को श्रद्धांजलि दी। स्कूल स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने भी उन्हें याद किया। संवाद
विज्ञापन

ककरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में जलता कूड़ा। संवाद

ककरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में जलता कूड़ा। संवाद

ककरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में जलता कूड़ा। संवाद

ककरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में जलता कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें