फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : कोरोना का नहीं आया कोई नया मामला, जिले में एक सक्रिय केस

विज्ञापन
Relief: No new case of Corona, one active case in the district - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। बुधवार को कोरोना संक्रमण का कोई केस सामने नहीं आया है। अब जिले में एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है। डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 246 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 899 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.05 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.08 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 9512 व्यक्तियों में से 9511 ठीक हो चुके हैं। जिले में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 9 लाख 70 हजार 312 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। बुधवार को 3868 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। स्टॉक में कोरोना रोधी वैक्सीन कोविशील्ड 156520 तथा को-वॉक्सीन 51440 उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें