फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पीजी में दाखिले के लिए 21 अगस्त तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज में दा​खिलों के लिए पहुंचे विद्यार्थी व अ​भिभावक। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्नातकोत्तर यानी पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए कईं मौके दिए जा चुके हैं। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अभी तक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, वे निर्धारित तिथि तक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके साथ ही स्नातक यानी यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए फिजिकल ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। 23 अगस्त तक विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क और 100 रुपये प्रतिदिन जुर्माने के साथ दाखिला ले सकते हैं।
आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि जो विद्यार्थी आवेदन से वंचित रह गए थे उनके लिए दाखिला पोर्टल खुला है और वे आवेदन कर नियमानुसार दाखिला ले सकते हैं। यूजी व पीजी में जो भी विद्यार्थी दाखिलों से वंचित है वे देर न करें, क्योंकि कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो चुकी हैं और ये अंतिम मौका है। विद्यार्थी इन तारीखों को गंभीरता से लें और अपना दाखिला सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


फीस जमा करवाने की तारीख भी बढ़ी
कॉलेजों में द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी गई है। विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि तक अपनी फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन


आरकेएसडी में सबसे ज्यादा दाखिले
जिले में यूजी पाठ्यक्रमों में आरकेएसडी में अब तक सबसे ज्यादा दाखिले हुए हैं। हालांकि यहां सीटें भी ज्यादा हैं, लेकिन प्रतिशत में देखें तो भी अन्य कॉलेजों की तुलना में यहां दाखिले अधिक हुए हैं। अब तक आरकेएसडी में करीब 1700 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। वहीं इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में करीब 700 से ज्यादा विद्यार्थी और राजकीय कॉलेज में सबसे कम विद्यार्थियों ने अब तक दाखिला लिया है। बार बार मौके दिए जाने के बावजूद विद्यार्थी दाखिलों के लिए रूचि नहीं दिखा रहे हैं, यही कारण है कि कॉलेजों में अब भी सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें