संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के तहत भाई उदय सिंह किला परिसर कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों व शहर वासियों ने गीता के 18 श्लोकों का सामूहिक उच्चारण कर किला परिसर को गीता के रंग में रंग दिया।
भाजपा नेता सुरेश गर्ग, सीटीएम गुरविंद्र कुमार, मुकेश अग्रवाल, डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार, ईओ कुलदीप मलिक, सचिव रामजी लाल, राहुल शर्मा ने अतिथि के रूप में शिरकत की। संस्कृत प्राध्यापक रोहित शर्मा व जीओ गीता परिवार से एवं एडवोकेट दिनेश पाठक ने विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों व विद्यालयों के टीम प्रभारियों ने भी सामूहिक श्लोकोच्चारण में भाग लिया।
भाजपा नेता सुरेश गर्ग ने कहा कि गीता ग्रंथ पवित्र ही नहीं, बल्कि मानवता का गौरव है। विश्व के कौने-कौनेतक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश पहुंच रहे हैं। यह सब वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ही हो पाया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता के संदेशों को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का कार्य किया है। सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ ता है, जो व्यक्ति को जीवन जीने की कला सिखाती है।
श्लोक उच्चारण के माध्यम से विद्यार्थियों ने महाभारत युद्ध शुरू होने से महाराज धृतराष्ट्र व संजय के बीच हुए संवाद से लेकर भगवान श्रीकृष्ण ने मोह ग्रस्त अर्जुन को दिए अमर संदेश को लोगों तक पहुंचाया। स्कूली बच्चों ने जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में बच्चों ने प्रदर्शनी को देखने के साथ-साथ वहां स्टेज पर ढोल व गानों पर नाचने लगे। शिक्षा विभाग की ओर से लगाई गई स्टॉल पर बच्चे अपने हाथों पर राधा-श्रीकृष्ण नाम के टैटू बनवाते दिखाई दिए।