फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में कार्डधारक के नाम पर कार दर्ज होने से राशन मिलना बंद

Wed, 11 Jun 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत में रहने वाले दिहाड़ी मजदूर परिवार का बीपीएल राशन कार्ड बंद होने से राशन बंद हो गया। पता किया तो जानकारी मिली कि उनके नाम पर गुड़गांव की आल्टो कार दर्ज है।

सुभाष नगर वार्ड-11 के रामनिवास ने बताया कि उनके पास एक साइकिल है लेकिन पोर्टल में उनके नाम पर कार दर्ज है। फैमिली आईडी में इस कार के

मालिक का नाम अंग्रेज सिंह दर्शाया गया है, जबकि उनके परिवार में ऐसा कोई सदस्य नहीं है।

राशन न मिलने पर जब रामनिवास ने जानकारी ली, तब उन्हें अपने बीपीएल कार्ड के निरस्त होने का पता चला। राशन दुकानदार ने बताया कि उनका कार्ड अब मान्य नहीं है। इसके बाद रामनिवास समाधान के लिए पहले थाने गए, जहां से उन्हें नगर पालिका भेजा गया। वहां से एसडीएम कार्यालय जाने को कहा गया। बीते एक सप्ताह से रामनिवास और उनका परिवार चक्कर काट रहा है। रामनिवास ने बताया कि उनके परिवार में विधवा मां, पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं। उनकी पत्नी लंबे समय से बीमार है, और वे स्वयं दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह घर चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी संजय वर्मा ने बताया कि सरकार बीपीएल कार्ड की समीक्षा कर रही है। डाटा मिसमैच के चलते रामनिवास की फैमिली आईडी में गलत जानकारी दर्ज हो गई है। त्रुटि सुधार के लिए एडीसी कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें