फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बने रेलवे हॉल्ट पर समस्याओं को अंबार

Sun, 08 Jan 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
एक कर्मचारी के भरोसे चल रहा है हॉल्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नए बस स्टैंड के पास बने रेलवे हॉल्ट पर समस्याओं को अंबार लगा है। यहां पीने के पानी, शौचालय व सफाई कर्मचारी की भारी कमी है। स्टेशन पर टिकट काटने के लिए एक बुकिंग क्लर्क है, जिसे 24 घंटे ड्यूटी देनी पड़ रही है। जिस कारण उसे भी अब परेशानियां होने लगी हैं।
विज्ञापन


केवल एक टिकट बुकिंग क्लर्क के भरोसे है हॉल्ट
रेलवे हॉल्ट पर केवल एक ही कर्मचारी है। इसके अलावा वहां पर ना कोई सफाई कर्मचारी है और ना ही सिक्योरिटी गार्ड है। सर्दी के मौसम में टिकट की खिड़की पर गत्ते लगाए गए हैं। ताकि ठंड से बचा जा सके। सर्दी के मौसम में यहां बैठना भी काफी मुश्किल है। यहां महज एक बुकिंग क्लर्क संदीप कुमार कार्यरत हैं। इससे पहले एक कर्मचारी लगातार पिछले दो महीने तक 24 घंटे ड्यूटी देता था। जिसके कारण वह बीमार हो गया।

सफाई व्यवस्था का बुरा हाल
रेलवे हॉल्ट पर सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। रेलवे हॉल्ट की सफाई करने के लिए कोई सफाई कर्मचारी नहीं है। वहां पर खुले में शौचालय बनाए हुए है। जिनमें पानी तक की सुविधा नहीं है। ऐसे में वहां गंदगी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि शौचालय, सफाई व पानी की समस्या है। जिसे दूर करवाने के लिए समिति संघर्ष कर रही है। स्टेशन मास्टर से इसके बारे में मिला जाएगा। अधिकारियों को भी इस बारे में चिट्ठी लिखी जाएगी।

कुछ ही दिनों की है समस्या
वहीं रेलवे के सीएमआई केके प्रसाद ने बताया कि 10 जनवरी को रेलवे हॉल्ट का ठेका छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद टिकट व सफाई की जिम्मेवारी ठेकेदार की होगी। कुछ दिनों की समस्या है। इसके बाद कोई समस्या नहीं होगी। हॉल्ट पर इमरजेंसी के लिए एक कर्मचारी नियुक्त किया हुआ है। वह भी अलग-अलग समय में ड्यूटी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें