फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राधा ढूंढ रही… भजन पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 12 Aug 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
04 सीवन में आयोजित प्रभात फेरी में भजन गाते गायक। समिति 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा सोमवार को 27वीं प्रभात फेरी समिति सदस्य जगदीश कामरा के सौजन्य से बाबा नारायण दास सत्संग हॉल से निकाली गई। प्रातः काल भक्ति भावना से ओत-प्रोत श्रद्धालु श्री कृपा बिहारी का पावन ध्वज और पालकी की शोभायात्रा लेकर नगर भ्रमण पर निकले। प्रभात फेरी के विभिन्न पड़ावों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और जय श्री कृष्ण के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद भजन गायक हितेश कामरा ने राधा ढूंढ रही, किसी ने मेरा श्याम देखा जैसे भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी क्रम में यशिका सरदाना ने मेरी करुणामई सरकार, मिला दो ठाकुर से एक बार जैसे सुमधुर भजनों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। मोंटी कामरा, रामकुमार सिंगला, जितेश कामरा, धीरज, जीत कामरा सहित अन्य भजन गायकों ने भी प्रभु नाम संकीर्तन से वातावरण को और भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन


समिति के प्रधान सुरेश सरदाना, सदस्य हरदीप नागपाल और हरिकिशन तनेजा ने बताया कि महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से यह प्रभात फेरियां आयोजित की जा रही हैं। जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण कृपा मंदिर में विशेष भक्ति कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर वेद कामरा, कृष्ण कामरा, गुलशन कामरा, मनोज, मोनू कक्कड़, जयपाल मुंजाल, सतीश रहेजा, रामकुमार कामरा, ओमप्रकाश मिड्डा, कालू रहेजा, प्रवीण मदान, राजकुमार रहेजा, शुभम रहेजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें