फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संस्कृत विश्वविद्यालय में आज से एंटी रैगिंग सप्ताह

Tue, 12 Aug 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में 12 से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की प्रेरणा और कुलसचिव प्रो. संजय गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को रैगिंग जैसी सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक करना है।

डॉ. जगत नारायण ने बताया कि सप्ताहभर चलने वाले इस अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। 12 अगस्त को विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें छात्रों को रैगिंग से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


18 अगस्त को समापन समारोह के साथ एंटी रैगिंग सप्ताह का विधिवत समापन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र, डॉ. शर्मिला, डॉ. विनय गोपाल त्रिपाठी और डॉ. देवेंद्र सिंह को आयोजन समिति का दायित्व सौंपा गया है, जो सभी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

लघु फिल्म का प्रदर्शन कल

13 अगस्त को छात्राओं के लिए रैगिंग विरोधी लघु फिल्म का प्रदर्शन होगा। 14 अगस्त को निबंध लेखन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 1100, 700 और 500 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें