कैथल। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक शेरगढ़ में शिक्षक दिवस पर एक इंटर ब्रांच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इस कार्यक्रम क़ी थीम पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया रहा। इस अवसर कुलवीर सिंह अहलावत ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों को अपने विज्ञान ज्ञान, समझ और अनुप्रयोग क्षमता को परखने का अवसर देती हैं। इस प्रतियोगिता में सभी संकाय से तीन-तीन विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की, जिसमें पांच टीम बनाई गई। हर टीम को एक अलग-अलग नाम दिया गया।
संस्थान के मीडिया इंचार्ज सोहन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा स्कोर सिविल क़ी कंक्रीट क्रेशर टीम ने किया और वो प्रथम रहीं, दूसरे नंबर पर एग्रीकल्चर क़ी क्रॉप कमांडो टीम रहीं और तृतीय स्थान पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग क़ी गियर गुरु रहीं। संजय मौदगिल, सुरेंद्र मलान एवं ममता कटारिया ने जज की भूमिका निभाई | कुणाल गोयल एवं अन्नू ने कार्यक्रम में मंच संचालन किया। संवाद