फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुरुब्रह्मा गुरुविष्णु गुरुदेवो महेश्वरा

Sat, 06 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर के स्कूलों में शुक्रवार को शिक्षक दिवस का पर्व मनाया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के उपहार प्रदान किए। वहीं शिक्षकों ने भी अपने शिष्यों को मुंह मीठा करवाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में दिया शिक्षकों को सम्मान : कैथल। भारत विकास परिषद शाखा क्योड़क ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर परिषद ने विद्यालय में कार्यरत सभी 52 शिक्षकों गांव के सभी नौ सेवानिवृत्त शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन परिषद के जिला समन्वयक कृष्ण कुमार कौशिक ने किया।
विज्ञापन


परिषद अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्राध्यापक सुरेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ही समाज की प्रगति के मूल स्तंभ हैं। मुख्य अतिथि समाजसेवी नरेश गर्ग क्योड़क वाले रहे, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्र में अनुभव साझा किए।
विज्ञापन






वहीं मुख्य वक्ता डॉ. राजेंद्र ने शिक्षा-जगत में अपने गहन अनुभव और विचार रखते हुए विद्यार्थियों को संस्कारों एवं अनुशासन के महत्व से अवगत कराया। दोनों ही अतिथियों ने कार्यक्रम को सार्थक और यादगार बना दिया।इस मौके पर सरपंच जसबीर सिंह, प्रधानाचार्य के सुभाष चंद्र लेक्चरर सोमपाल शर्मा, संरक्षक रामचन्द्र, कोषाध्यक्ष विजेंद्र तंवर, मघर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें