फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टूटी पुलिया के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन

Wed, 26 Feb 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। पटियाला-करनाल हाईवे पर कौल बस स्टैंड के नजदीक रजवाहे की टूटी हुई पुलिया के विरोध में ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

ग्रामीण नरेश आढ़ती, मेहर सिंह, भाग सिंह, जयसिंह, रामपाल, ईश्वर सिंह, रत्न सिंह, रिंकू, पवन कुमार, पाला राम ने बताया कि हाईवे के नीचे से गुजर रहे रजवाहे की पुलिया काफी दिनों से टूटी हुई है। पुलिया टूट जाने से वहां गहरा गड्ढा बना हुआ है जो दिनरात हादसों को न्योता दे रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस गड्ढे में गिरकर कई राहगीर चोटिल हो चुके है। लेकिन संबंधित विभाग ने आज तक इसकी कोई सुध नही ली है और शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों ने कहा कि इसे ठीक करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन समस्या का कोई समाधान नही हो रहा है। हर बार अधिकारी यह कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं कि शीघ्र ही आपकी समस्या हल कर दी जाएगी।

नाराज ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया के स्थान पर बने गढ्डे के आसपास संबंधित विभाग द्वारा कोई संकेत चिन्ह भी नही लगाया गया है जिसे देखकर वाहन चालक सुरक्षित निकल जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने अपने स्तर पर वहां पर संकेत के लिए लाल कपड़ा डंडे पर टांगा हुआ है ताकि दुर्घटना ना घटे।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अगर शीघ्र ही संबंधित विभाग द्वारा टूटी हुई पुलिया को ठीक नही किया तो उन्हें मजबूरन सडक़ों पर उतरना पड़ेगा। नहर एवं सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता निशांत बत्तान ने कहा कि मौके पर कर्मचारियों को भेजकर टूटी हुई पुलिया की जांच करवाई जाएगी कि वह हमारे अधिकार क्षेत्र में है या नहीं। अगर टूटी हुई पुलिया हमारे अधिक कर क्षेत्र में पाई जाती है तो उसे तुरंत ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें