फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरकार का पुतला फूंक कर किया रोष प्रदर्शन

Wed, 13 May 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते सफाई कर्मी - फोटो : संगीता।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कलायत में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों के तेवर हड़ताल के माध्यम से लगातार गर्म होते जा रहे हैं। मंगलवार को सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नगर पालिका कार्यालय भवन से लेकर नेशनल हाईवे तक प्रदर्शन किया। विरोधस्वरूप नारे लगाते हुए सरकार का पुलता फूंका।

सफाई कर्मचारी संगठन प्रधान संजीव कुमार व नवीन कुमार ने कहा कि मांगों के पूरा होने तक हड़ताल लगातार जारी रहेगी। शहर में फैल रही गंदगी और आम जनता को होने वाली परेशानियों के लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार है। सरकार ने अपने शासनकाल में एक भी सफाई कर्मचारी को पक्का नहीं किया।
विज्ञापन


आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बनाई गई कर्मचारी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक अब हट चुकी है। हरियाणा सरकार उस पॉलिसी को लागू कर कर्मचारियों को नियमित नहीं कर रही है। सफाई सेवक अपने जीवन का अहम समय समाज और राष्ट्र की सेवा में लगा चुके हैं। बदले में उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं।

हड़ताल के जरिये कर्मचारी ने 8 मई को खुद भवन के अंदर स्थित प्रत्येक कक्ष एवं गैलरी में जाकर इन्हें खाली करने की सख्त चेतावनी दी थी। कर्मियों के कड़े रुख को देखते हुए जन प्रतिनिधियों व अधिकारी-कर्मचारी कमरों से बाहर आ गए। उपरांत सफाई कर्मियों ने भवन के मुख्य द्वार पर ताला जड़़ते हुए नारेबाजी की थी।
विज्ञापन


राजौंद में 12वें दिन भी जारी रहा धरना

राजौंद। नगर पालिका कर्मचारी संघ राजौंद का धरना मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान संदीप ने की, जबकि संचालन ब्लॉक सचिव रोहतास ने किया। धरने को समर्थन देने के लिए सीटू के जिला प्रधान कॉमरेड सत्यवान, सचिव नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष मास्टर जयप्रकाश शास्त्री, खेत मजदूर नेता अमृतलाल, सीवन लाल, झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन के राज्य अध्यक्ष रोहतास गोठवाल तथा जनवादी महिला समिति की जिला प्रधान सावित्री देवी सहित अनेक पदाधिकारी पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें