कलायत। उपमंडल के गांव चौशाला में 5 अप्रैल को प्रस्तावित ईस्टर प्रार्थना सभा को लेकर ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने विरोध जताया है। इस संबंध में पंचायत ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम सरपंच ऊषा देवी ने बताया कि गांव के कुछ युवक ईसाई धर्म से प्रेरित होकर ईस्टर प्रार्थना सभा का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इस आयोजन के माध्यम से गरीब, मजदूर और अनपढ़ वर्ग के लोगों को प्रभावित कर धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश हो सकती है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
ग्राम पंचायत ने मामले की जांच की मांग की है ताकि च्यवन ऋषि के गांव चौशाला में शांति, प्रेम और भाईचारा कायम रह सके। संवाद