प्रो-वाइस चांसलर प्रो देवेंद्र सिंह ढुल
कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रो-वाइस चांसलर प्रो. देवेंद्र सिंह ढुल ने कुलपति पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान कुलपति के सेवानिवृत्त होने के बाद यह व्यवस्था की गई है। अब प्रो. ढुल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक और शोध से जुड़े कार्यों की देखरेख करेंगे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. देवेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि वे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र कल्याण और शोध गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. आर के गुप्ता, डॉ. रेखा गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डॉ. मंजीत जाखड़, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सहित सभी संकाय डीन व वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।