फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीता रानी बनीं इनेलो महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष

Fri, 24 Apr 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सीता रानी
विज्ञापन
कलायत। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने संगठन विस्तार के तहत सीता रानी को महिला प्रकोष्ठ, जिला कैथल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा और महिला विंग की प्रदेश संयोजक सुनैना चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष तनूजा कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं का कहना है कि सीता रानी की सक्रियता से जिले में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

सीता रानी उपमंडल कलायत के गांव बालू की बहू हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर सीता रानी ने कहा कि वे जननायक चौधरी देवीलाल की जनसेवा की विचारधारा और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के संघर्षशील आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कैथल में इनेलो संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें