फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल ने एसएलसी के नाम पर विद्यार्थी को थमाया कागज का टुकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत में शिक्षा के नाम पर विधवा महिला के बेटे के साथ एक निजी स्कूल द्वारा ठगी करते हुए फर्जी प्रमाणपत्र थमाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

वार्ड 2 निवासी विधवा सरोज ने बताया कि मेहनत मजदूरी करते हुए बेटे गर्व पातलान का दाखिला और फीस निजी स्कूल के नियमों अनुसार जमा करवाती रही। शिक्षा की बजाय खिलवाड़ करने की पोल उस समय खुली जब 134ए के तहत निजी स्कूल में बेटे का पांचवीं कक्षा में प्रवेश हुआ। इस दौरान दस्तावेजों की पड़ताल करने पर एसएलसी फर्जी मिली। इसमें विद्यार्थी का नवंबर 2021 में पांचवीं कक्षा में पिछले स्कूल द्वारा दाखिला दर्शाया गया और एक माह के समय अंतराल में ही इसे संबंधित कक्षा से पास आउट करते हुए एसएलसी जारी की गई। महिला का कहना है कि सही मायने में एसएलसी जारी करने वाले स्कूल में बेटे का वर्ष 2018 में प्रवेश हुआ था। तीन वर्ष तक निजी स्कूल के तमाम खर्च उठाने के बाद भी बेटे का क्रमवार कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित किया गया।
विज्ञापन

कलायत के कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कौशिक ने बताया कि महिला द्वारा बेटे को फर्जी दस्तावेज जारी करने की शिकायत दी गई है। इसमें संबंधित स्कूल नोटिस जारी करते हुए जांच कमेटी गठित की गई है। किसी भी स्तर पर विद्यार्थी के साथ पढ़ाई के नाम पर खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें