संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/कलायत। 26 जनवरी को कलायत अनाज मंडी में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। उधर, हिंदू गर्ल्स स्कूल में भी बच्चों ने अभ्यास किया।
रिहर्सल के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, भाषण और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया। प्राध्यापक प्रकाश रवि गर्ग ने बताया कि विद्यार्थियों का उत्साह देखने योग्य था और कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता, संविधान की महत्ता और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का प्रयास किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मंच संचालन, अनुशासन और समयबद्धता से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान एसडीएम अजय हुड्डा के निर्देशानुसार तहसीलदार अजय कुमार और बीडीपीओ रितु शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
तहसीलदार अजय कुमार ने विद्यार्थियों का कहा कि ऐसे राष्ट्रीय पर्व युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। बीडीपीओ रितु शर्मा ने शिक्षकों और आयोजकों की सराहना की।
और कहा कि बच्चों द्वारा की जा रही प्रस्तुतियां समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा, स्वच्छता, मंच व्यवस्था और अतिथियों के स्वागत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।