फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कबड्डी-क्रिकेट के लिए ट्रायल 27 से

Fri, 23 Jan 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कबड्डी, क्रिकेट व फिजिक प्रतियोगिताओं के लिए 27 से 29 जनवरी तक ट्रायल होंगे। यह जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा पुरुष व महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 14 फरवरी तक कबड्डी ग्राउंड, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-42, चंडीगढ़ में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 26 फरवरी तक भारत नगर क्रिकेट ग्राउंड अशोक विहार, विकासपुरी क्रिकेट ग्राउंड जी-ब्लॉक नई दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय क्रिकेट ग्राउंड विनय मार्ग चाणक्यपुरी तथा एसबीवी शाकुपुर क्रिकेट ग्राउंड ब्रिटानिया चौक दिल्ली में आयोजित होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा फिजिक प्रतियोगिता (पुरुष) 2025-26 का आयोजन त्यागराज स्टेडियम, नई दिल्ली में किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में हरियाणा की ओर से भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन 27 से 29 जनवरी तक किया जाएगा।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन 27 जनवरी को पुरुष वर्ग तथा 28 जनवरी को महिला वर्ग का सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, पलवल में किया जाएगा। उन्होंने बताय कि क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन 29 जनवरी को कर्ण स्टेडियम, करनाल में ट्रायल होगा। फिजिक प्रतियोगिता के लिए चयन 29 जनवरी को छोटू राम स्टेडियम, रोहतक में किया जाएगा।

इच्छुक उत्कृष्ट खिलाड़ी, जो सरकारी अधिकारी या कर्मचारी हैं, निर्धारित स्थानों पर सुबह 10 बजे ट्रायल हेतु पहुंचना सुनिश्चित करें। खिलाड़ियों को विभाग, कार्यालय एवं जिला से संबंधित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आने-जाने का खर्च विभाग व खिलाड़ी स्वयं वहन करेंगे, जबकि टीए-डीए संबंधित विभाग से देय होगा।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड के निर्देशानुसार रक्षा सेवाओं, अर्धसैनिक बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों, पुलिस, आरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एनएसजी के वर्दीधारी कर्मी, स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों व बैंकों के कर्मचारी, दिहाड़ी व कैजुअल श्रमिक तथा वे कर्मचारी जिन्होंने नियमित सेवा में छह माह पूर्ण नहीं किए हैं, प्रतियोगिता के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें