फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शांति और तरक्की के लिए की दुआ

Tue, 31 Mar 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल के जवाहर पार्क में बाबा शाह कमाल की दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद बाहर निकलते श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जवाहर पार्क में आयोजित उर्स मुबारक कार्यक्रम श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हो गया। सूफी संत बाबा शाह कमाल की याद में हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में इस बार भी बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सैकड़ों अकीदतमंदों ने दरगाह पर पहुंचकर चादर चढ़ाई और परिवार की खुशहाली, शांति व तरक्की के लिए दुआ मांगी। इस दौरान जम्मू से आए श्रद्धालु भी शामिल हुए। सुबह से देर शाम तक दरगाह परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और धार्मिक माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान कव्वाली और सूफी कलाम ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। कव्वालों ने अपने सुरों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे लोग देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। उर्स के दौरान लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से भी कार्यक्रम को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी गई। इसके अलावा साफ-सफाई, पेयजल और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ और कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। उर्स मुबारक के इस आयोजन ने एक बार फिर शहर में आपसी भाईचारे और सांझी संस्कृति की मिसाल पेश की, जहां विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें