फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या महाविद्यालय की टीम ने कराटे में जीते छह स्वर्ण व एक रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी की कराटे टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में छह स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया है। टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कराटे ओवरऑल चैंपियनशिप ट्राफी पर भी अपने नाम कर ली है। ये जानकारी शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रेमलता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के 45 किलो भार वर्ग में रितु सैनी, 50 किलो भार वर्ग में दीया व 55 किलो भार वर्ग में अलीशा ने स्वर्ण पदक व 60 किलो भार वर्ग में हेमा ने रजत पदक प्राप्त किया। कराटे की काता इवेंट में दीया ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस तरह से कुल 6 स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ ओवरऑल ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशिकिरण ने सभी कराटे खिलाड़ियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी। प्रबंधक समिति के अध्यक्ष चौ. तेजवीर सिंह एवं अन्य सदस्यों ने भी खिलाड़ियों को बधाई देकर उनकी हौसला आफजाई की। टीम की सफलता के लिए कोच का विकास मुख्य योगदान रहा। इस अवसर पर दीया, रितू, अलीशा, हेमा व सिमरन मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें