फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कबड्डी में शानदार प्रदर्शन कर पूजा नरवाल रही अव्वल

Thu, 26 Mar 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ पूजा व संदीप नरवाल।  
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले के गांव पाई की बेटी पूजा नरवाल ने पांचवीं कबड्डी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि पूजा नरवाल के पति संदीप नरवाल भी कबड्डी के खिलाड़ी हैं, जिससे खेल के प्रति उनका जुड़ाव और भी मजबूत होता है। दोनों ही खेल के क्षेत्र में सक्रिय हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। पदक जीतने के बाद बुधवार को पूजा नरवाल अपने गांव पाई पहुंचीं, जहां ग्रामीणों और परिजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव में उनके सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पंचायत और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सम्मानित किया। पूजा का फूल-मालाओं के साथ स्वागत हुआ। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि पूजा नरवाल ने अपनी मेहनत और लगन से गांव और जिले का नाम ऊंचा किया है। यह उपलब्धि गांव की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
विज्ञापन


पूजा नरवाल ने बताया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है।

इस टूर्नामेंट के लिए कड़ी मेहनत की थी और उसका परिणाम आज मिला है। वह आगे भी देश और प्रदेश के लिए खेलते हुए और बेहतर प्रदर्शन करना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें