फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूजा बनीं बेस्ट डांसर, हर्षिता को मिस बीएड और रमन को मिस डीएलएड का खिताब

विज्ञापन
सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। श्री राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग-2026 में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा को बेस्ट डांसर के खिताब से नवाजा गया जबकि हर्षिता को मिस बीएड और डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा रमन को मिस डीएलएड चुना गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही बीएड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। परीक्षा परिणामों में प्रथम स्थान हासिल करने वाली भव्या, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कनिष्क सैनी व वाणी चौहान और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली अंजलि देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन समिति के प्रधान रवि सिंघल, डॉ. ओपी गर्ग और कॉलेज प्राचार्य डॉ. अमित सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि रवि सिंघल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, समूह नृत्य और पंजाबी व हरियाणवी नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। डॉ. ओपी गर्ग और रवि सिंघल ने भी विद्यार्थियों के साथ नृत्य में भाग लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। प्राचार्य डॉ. अमित सिंह सैनी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन डॉ. बबली के दिशा-निर्देश में किया गया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ से डॉ. बबली, अब्देश शर्मा, सीमा, भावना, अनीता, मुकेश रानी और बंता सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें