संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस
ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में चीका के सुशील ने पुलिस को शिकायत दी कि जब वह महेंद्र पाल और सुमित के साथ चीका की अनाज मंडी में था तो कुलदीप सिंह, जगतार सिंह और हरदीप सिंह ने उस पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया। जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में ककराला अनायत निवासी जसपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि जब वह कस्बा सीवन के पास से गुजर रहा था तो आरोपी जसवंत, प्रिंस, पवन, लीलू, मोनू और रवि ने मिलकर लाठी और गंडासियों से मारपीट करते हुए उसे वह उसके साथी को घायल कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी होशियार सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीसरे मामले में सेक्टर 21 निवासी सज्जन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि तीन नवंबर को सुरेंद्र सिंह और प्रकाशो देवी ने मिलकर उस पर हमला करते हुए उसकी टांग तोड़ दी। उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।