फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किराएदारों और नौकरों का सत्यापन करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दिल्ली बम धमाके के बाद जिला पुलिस सतर्क है। अब एसपी उपासना यादव ने जिले में रह रहे किरायेदारों व घर-दुकान में काम करने वाले नौकरों का सत्यापन करवाने के लिए मकान/दुकान मालिकों को निर्देश जारी किए हैं।
एसपी ने बताया कि आये दिन झगड़ा, हत्या व चोरी की वारदात सामने आती रहती हैं। कई अपराधी किसी अन्य शहर या राज्य में वारदात करके अपनी पहचान छिपाकर अन्य शहरों में किराये में रहते हैं। वहीं से अपना नेटवर्क चलाते हैं। जिले में दूसरे राज्यों के आठ-दस हजार लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कई अपराधी मकान किराए पर लेकर शहर में वारदात के लिए रेकी करते हैं और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं। जब मकान मालिक से पुलिस की ओर से पूछताछ की जाती है तो मकान मालिक के पास किरायेदार का कोई फोटो व मोबाइल नंबर व सही पता नहीं होता हैं। जिनका कोई अता पता नहीं होने के कारण वारदात सुलझाने में दिक्कत आती है और अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर हो जाता है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि किरायेदार-नौकर कोई अपराधी आपराधिक घटना को अंजाम न दे सके इसलिए अब मकान मालिक अपने किरायेदारों व नौकरों सत्यापन करेंगे। अगर पुलिस के रिकॉर्ड में ऐसे लोगों की जानकारी पहले से मौजूद रहेगी तो उन पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और किसी आपराधिक वारदात की पुनरावृत्ति नहीं होने पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें