फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपली किसान रैली के लिए गए किसानों व आढ़तियों से पुलिस की झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
। तीन अध्यादेशों के खिलाफ कुरुक्षेत्र के पिपली में आहूत किसान रैली में किसानों को जाने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने वीरवार को खूब जोर लगाया की। जिसमें नई अनाज मंडी में आढ़तियों व पुलिस के बीच झड़प भी हुई। वहीं पुलिस ने ढांड रोड नए बाईपास पुल पर नाका लगाकर किसानों को रोक लिया। जहां किसानों ने कई घंटों तक प्रदर्शन किया और बाद में किसान पैदल ही कुरुक्षेत्र की ओर निकल लिए। कैथल से पुलिस ने दो किसान नेताओं होशियार सिंह प्यौदा व वीरेंद्र माघो माजरी को हिरासत में लिया और बाद दोपहर छोड़ दिया। जिले भर में कहीं किसानों को रोका गया तो कहीं पर किसान अलग-अलग रास्तों से होकर कुरुक्षेत्र पहुंचे।
विज्ञापन

अनाज मंडी में हुई पुलिस व आढ़तियों के बीच झड़प: सुबह लगभग 9 बजे अंडर ट्रेनिंग एएसपी, थाना शहर प्रभारी अमित कुमार, नई अनाज मंडी चौकी प्रभारी शमशेर सिंह भारी पुलिस के साथ नई मंडी लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने पहुंचे। मंदिर के सामने मंडी के आढ़ती, मुनीम तथा मजदूर पिपली रैली में जाने को एकत्र हो रहे थे। उन्होंने आढ़तियों को रैली में जाने से रोकने के बारे में सरकार के निर्देशों के बारे में बताया। मंडी के आढ़ती पिपली जाने के लिए अड़े रहे। इस पर पुलिस अधिकारियों ने उनको गिरफ्तार करने की कहा तो आढ़ती भड़क गये और कहा कि हम अपना रोजगार बचाना चाहते है और सरकार उनसे उनका रोजगार छीनना चाहती है। बैठक के बाद पुलिस के द्वारा नई अनाज मंडी के सभी गेटों पर ताला लगा दिया। आढ़तियों ने मंडी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मंडी के सोसाइटी गेट से बाहर निकलना चाहा तो थाना प्रभारी अमित कुमार, एएसपी तथा लगभग दर्जनों पुलिस कर्मचारियों ने गेट पर पुलिस जिप्सी खड़ी करके रोकने की असफल कोशिश की, परंतु मंडी के आढ़तियों के जोश के आगे एक भी नही ठहर पाया और सभी ने बाहर आकर प्रदर्शन करके कुछ आढ़ती लगभग 15 गाड़ियों में पिपली के लिए रवाना हो गये। कुछ आढ़तियों ने मंडी के गेट खुलवा कर मार्केट कमेटी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मंडी के जिला प्रधान आशवनी शोरेवाला, मंडी प्रधान कृष्ण मितल, शमशेर मितल, पुरानी अनाज मंडी प्रधान श्याम बहादुर, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन राम निवास सहित सैकड़ों आढ़ती व मुनीम मौजूद थे।
उधर, प्रशासन की रोक के बावजूद दोपहर बाद काफी संख्या में किसान कुरुक्षेत्र के पिपली में आयोजित रैली में भाग लेने पहुंचे। किसान नेताओं ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने किसान नेता होशियार सिंह को बुधवार सांय ही हिरासत में ले लिया। वीरवार सुबह ढांड रोड से वीरेंद्र मागो माजरी को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद जगबीर प्यौदा, मनजीत करोड़ा सहित काफी संख्या में युवा किसानों की अगुवाई में किसान ढांड रोड से कुरुक्षेत्र की ओर जा रहे थे कि नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह, डीएसपी कुलवंत सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। यहां किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की करीब 11.30 बजे किसानों ने आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया और 12 बजे किसान पुलिस की पहरे के बावजूद कुरुक्षेत्र की ओर पैदल ही कूच कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें