फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के एसडीओ, एचडीएफसी बैंक सहित 62 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को 62 मामले पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1617 हो गए हैं। वीरवार को बिजली विभाग के एसडीओ, दो पुलिस कर्मचारी, बैंक कर्मचारियों सहित कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विभाग की अपील है कि लोग अब नियमों का ज्यादा सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग में एक एसडीओ, एचडीएफसी बैंक पूंडरी के तीन कर्मचारी, एक्सिस बैंक के तीन कर्मचारी, तीन पुलिस कर्मचारी, सीवन में एक पेट्रोल पंप मालिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा पूंडरी, खेड़ी सिकंदर, पिंजूपुरा से पांच, खुराना रोड कैथल, ढांड, सौथा, कक्योर माजरा, हाबड़ी, फतेहपुर, पूंडरी, अर्जुन नगर कैथल, कलायत से चार, खेड़ी रायवाली, शिव माजरा, खुराना, रोहेड़ा, रेलन कालोनी कैथल, दीवाल, हिंद सिनेमा कैथल, मिलन पैलेस के निकट कैथल, रेवाड़ जागीर, खरौदी, गुहणा, हंशुमाजरा, चीका, पोलड़, कांगथली, सीवन, अमरगढ़ गामड़ी, डिफेंस कालोनी, सेक्टर 20, सलीमपुर गुहला, फरियाबाद, विवेक नगर कथल, पशु अस्पताल सीवन से कुल 62 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
सीएमओ डा. जयभगवान जाटान ने कहा कि जिले में कुल 1617 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इस समय 512 एक्टिव केस हैं। 1045 ठीक हो चुके हैं। 41 वीरवार को ठीक हुए हैं। वहीं वीरवार को गुहला चीका में कोरोना से 10 लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें