शिकायत और पुलिस कार्रवाई
खरक पांडवा निवासी मुकेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 3-4 जून की रात को कलायत बस अड्डे के पास उनकी जूस की दुकान से एक एलईडी, एक डीवीआर, 10 हजार रुपये नकदी और पड़ोस के मेडिकल स्टोर से एक एलईडी, एक डीवीआर, 4 हजार रुपये नकदी व पशुओं की दवाइयां चोरी हो गई थीं। इस शिकायत पर थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। सीआईए-वन के प्रभारी एसआई जसवंत की टीम ने पवन कुमार को गिरफ्तार किया।
रिमांड के दौरान खुलासा और बरामदगी
रिमांड के दौरान पवन ने अपने साथी राजू के साथ मिलकर कलायत की 10 और किठाना की दो दुकानों से चोरी की वारदातें कबूल कीं। पुलिस ने पवन के कब्जे से एक एलईडी, 5 हजार रुपये नकदी, वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार, और ताला तोड़ने के औजार बरामद किए। डीएसपी ने बताया कि राजू कलायत क्षेत्र में रेहड़ी लगाकर कबाड़ी का काम करता था। पवन कुमार को बुधवार को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपी राजू की तलाश में छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ें: Bhiwani: 2 बहनों के घर झगड़ा सुलझाने गए भाई की पीट-पीटकर की हत्या; चाकु-लोहे की रॉड से किया हमला, दो युवक घायल