फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पकड़ा गया 21 क्विंटल से अधिक नकली पनीर, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई, जानें पूरा मामला

Tue, 17 Jun 2025 08:22 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका

सार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कांगथली में सिंगला ट्रेडर्स नामक पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर 21 क्विंटल 25 किलोग्राम पनीर जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बरामद किया नकली पनीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कांगथली में सिंगला ट्रेडर्स नामक पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर 21 क्विंटल 25 किलोग्राम पनीर जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम ने दूध, घी और पनीर के सैंपल भी जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे हैं।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली थी शिकायत

खाद्य सुरक्षा विभाग को सिंगला ट्रेडर्स द्वारा निर्मित पनीर की गुणवत्ता के बारे में शिकायत मिली थी। इसके आधार पर एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल के नेतृत्व में एक टीम ने फैक्ट्री पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान पनीर की जांच की गई, जो प्रारंभिक तौर पर खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरा। टीम ने मौके पर ही 21 क्विंटल 25 किलोग्राम पनीर जब्त कर उसे नष्ट करवाया। इसके अलावा, फैक्ट्री से चार सैंपल लिए गए, जिनमें एक पनीर, एक घी और दो दूध के सैंपल शामिल हैं। इन सैंपलों को प्रयोगशाला में भेजा गया है, और उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

SDM की लोगों से अपील

एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि नकली या मिलावटी पनीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है और गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि दूध, पनीर या अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता की जांच करें। यदि कोई खाद्य सामग्री संदिग्ध लगे, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या खाद्य सुरक्षा विभाग को दें। उन्होंने कहा हमारी प्राथमिकता उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल ने बताया कि सिंगला ट्रेडर्स में दूध, घी और पनीर का निर्माण होता है। निरीक्षण के दौरान पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई, जिसके चलते उसे जब्त कर नष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला जांच में यदि सैंपल खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम (FSSAI) के मानकों पर खरे नहीं उतरते, तो फैक्ट्री के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. चहल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग समय-समय पर खाद्य इकाइयों पर छापेमारी करता है और मिलावट या मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाता है।

ये भी पढ़ें: शराब कारोबारी की हत्या: पुलिस ने की मुख्य आरोपी की पहचान, दो लाख रुपये का रखा इनाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें