Police alert on Independence Day
- फोटो : Kaithal
74वां स्वतंत्रता दिवस पुलिस लाइन मैदान में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने जिला के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस अवसर पर जिले और ग्रामीण स्तर तक के सभी कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हों, इसके लिए पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रहेगी।
पुलिस ने शांति व कानून एवं व्यवस्था कायम रखने के लिए समुचित प्रबंधन किया है। एसपी ने शुक्रवार को कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल दौरान पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को ड्यूटी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पर्यवेक्षण अधिकारी व थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में धार्मिक स्थानों, ढाबों, होटल व धर्मशालाओं, अतिथि गृह, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों सहित उन सभी स्थानों जहां अपराधी व असामाजिक तत्वों के ठहरने की आशंका हो वहां पर जांच करें। इस दौरान शहर क्षेत्र में राइडर भिन्न-भिन्न रुटों पर निरंतर गश्त करेंगे।