फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 36 लाभार्थियों को आवंटित किए प्लॉट

Wed, 15 Oct 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना (एमएमएजीएवाई 2.0) के तहत जिले के नौच ग्राम पंचायत के 36 लाभार्थियों को मंगलवार को जिला परिषद के हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन ड्रा द्वारा प्लॉट आवंटित किए गए। प्लाटों का आवंटन फेज दो के तहत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।



सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के फेस-2 के तहत नौच ग्राम पंचायत में कुल 90 लाभार्थी पात्र थे, इनमें से 36 लाभार्थियों को मंगलवार को प्लॉट आवंटित किए गए। बाकी बचे हुए लाभार्थियों को भविष्य में प्लाट आवंटित किए जाएंगे। सभी आवंटन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पारदर्शी डिजिटल सिस्टम के माध्यम से किए गए। पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रही।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद परिवार को घर उपलब्ध कराने के लक्ष्य को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ तेजी आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के माध्यम से गरीब वर्ग के लोगों का खुद का घर पाने का सपना पूरा हो रहा है। हर व्यक्ति के सिर पर छत मुहैया करवाना हरियाणा सरकार का लक्ष्य है। यह योजना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच और गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को प्लॉट आवंटन के बाद कब्जा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन




जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश ने कहा कि योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थियों को चरणबद्ध तरीके से प्लॉट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इससे पहले प्रथम फेज में पट्टी अफगान में 46, मानस ग्राम पंचायत में 55, रोहेड़ा में 65 तथा हजवाना में 38 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें