फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश के बाद मौसम सुहावना, छाए रहे बादल

विज्ञापन
करनाल रोड पर शाम के समय छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
कैथल। मंगलवार को हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तपती गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के बाद मौसम में ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया है। इससे तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में आई इस भारी गिरावट की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बुधवार को भी आसमान में घने बादल छाए रहे और दिनभर बारिश के आसार बने रहे। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है। अधिकतम तापमान में करीब 5 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सड़कों और बाजारों में भी रौनक लौट आई है और लोग इस सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं।

करनाल रोड पर शाम के समय छाए बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें