फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फटे पंचिंग बैग और गंदे मैट पर अभ्यास कर रहे खिलाड़ी

Fri, 06 Feb 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल के आरकेएसडी इंडोर स्टेडियम में बदहाल रिंग।
विज्ञापन
अंबर
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी इंडोर स्टेडियम में खेल सुविधाओं की बदहाल स्थिति सामने आ रही है, जिससे यहां अभ्यास करने वाले युवा बॉक्सिंग खिलाड़ियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बॉक्सिंग अभ्यास में इस्तेमाल होने वाले पंचिंग बैग फटे हुए हैं, जबकि जिस रिंग में खिलाड़ी रोजाना अभ्यास करते हैं, उसका मैट गंदा और जर्जर हालत में है। ऐसे हालात में खिलाड़ी न केवल शारीरिक रूप से जोखिम में हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी हतोत्साहित महसूस कर रहे हैं।

खिलाड़ियों की पीड़ा ः स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी सोमबीर का कहना है कि वे रोजाना कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सपना देखते हैं, लेकिन जब बुनियादी सुविधाएं ही इस हालत में हों तो आगे बढ़ना बेहद मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


रिंग का मैट गंदा, फिसलने का खतरा

खिलाड़ियों ने बताया कि जिस बॉक्सिंग रिंग में वे अभ्यास करते हैं, उसका मैट लंबे समय से साफ नहीं किया गया है। मैट पर धूल, पसीने के दाग और जगह-जगह उखड़ी हुई सतह साफ दिखाई देती है। इससे फिसलने का खतरा बना रहता है, खिलाड़ियों का कहना है कि रिंग का मैट साफ और सुरक्षित होना बेहद जरूरी है। अगर अभ्यास के दौरान पैर फिसल गया तो कॅरिअर तक खतरे में पड़ सकता है।

सपनों पर पड़ रहा असर ः जिले का यह वही स्टेडियम है जिसने देश को कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। यहां के युवा खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का सपना देखते हैं, लेकिन मौजूदा हालात को देखकर उनके सपने टूटते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि बिना सुविधाओं से न केवल उनका प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है, बल्कि आत्मविश्वास भी कमजोर पड़ता जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


फटे बैग पर कर रहे अभ्यास

बॉक्सिंग खिलाड़ी रमेश ने बताया कि पंचिंग बैग ट्रेनिंग का सबसे अहम हिस्सा होते हैं, लेकिन यहां अधिकतर बैग फट चुके हैं, जिनसे रुई और रबर बाहर निकल रहा है। इससे हाथ व कंधे में चोट लगने का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जब पंचिंग बैग सही हालत में नहीं होते तो पंच लगाने का सही अभ्यास नहीं हो पाता। कई बार हाथ छिल जाते हैं, लेकिन मजबूरी में इन्हीं बैगों पर प्रैक्टिस करनी पड़ती है।

कैथल के आरकेएसडी इंडोर स्टेडियम में बदहाल रिंग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें