गुहला-चीका। 5 से 7 अगस्त तक आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में कुरुक्षेत्र पब्लिक स्कूल भागल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
प्रिंसिपल कमलेश नैन ने बताया कि खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।
उन्होंने बताया कि लड़कों की अंडर-14 व अंडर-19 कबड्डी में विद्यालय ने स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि बैडमिंटन में चेतना और कमल ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में सिमरन भागल ने प्रथम स्थान, जबकि साहिबजोत और अरमान डंडोता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधन से अवतार सिंह और नर सिंह पूनिया ने सभी को बधाई दी।