फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब जूनियर वुशु प्रतियोगिता की शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा राज्य सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता शनिवार को सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में शुरू हुई। पहले दिन विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला वुशु संघ के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत कैथल की महिला खिलाड़ियों के रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ हुई। खिलाड़ी सवेरा ने हरियाणवी लोक नृत्य और राजपति एवं स्नेहा ने पंजाबी गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। मॉस्को स्टार वुशु प्रतियोगिता की खिलाड़ी जीवन विजेता ने भी अपने खेल की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में आए खिलाड़ियों का स्वागत कैथल की टीम ने किया। दीपक ने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी है। खेलों से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और भावात्मक विकास होता है। इस मौके पर संघ के प्रधान प्रयाग राज बालू, मैरी गोल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, अखिल भारतीय संघ के प्रधान डॉ. संजीव व राजकुमार राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें