फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सेवा पखवाड़े के दौरान सक्रिय भूमिका निभाएं ः बड़ौली

Fri, 12 Sep 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के मौके पर आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की भाजपाई जमकर तैयारी में जुट गए हैं। इस संदर्भ में भाजपा नेता रामप्रताप गुप्ता के निवास पर वीरवार को प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का आगमन हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा का हर कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सेवा कार्यों में पूरी तत्परता से जुटें। बैठक में बताया गया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 75 यूनिट रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा 18 सितंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर और डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन होगा। पूरे पखवाड़े के दौरान वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम और जरूरतमंदों की सहायता जैसे आयोजन भी होंगे। इसके बाद 2 अक्तूबर को महात्मा
विज्ञापन


गांधी जयंती पर सेवा पखवाड़े का समापन किया जाएगा।

इस मौके पर रामप्रताप गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि समाज सेवा ही भाजपा की असली पहचान है। उन्होंने संगठन को और ज्यादा मजबूत करने व अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा ही संगठन’ मंत्र को दोहराया गया और समाज सेवा के संकल्प को फिर से मजबूत किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष व सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक मुनीष कठवाड़, जिला प्रभारी अमरपाल राणा, जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल, सतीश ढुल, मोहनलाल गुप्ता, करमू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें