फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मटका दौड़ में पिंकी को पहला स्थान और नेहा रहीं दि्वतीय

Tue, 02 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
08 कैथल। आईजी महिला कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आईजी महिला कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। मटका दौड़ में पिंकी प्रथम और नेहा दि्वतीय रहीं। साइकिलिंग प्रतियोगिता में संजू अव्वल रहीं।

इन तीन दिनों में छात्राओं ने फिट इंडिया प्रतिज्ञा, ज़ुंबा डांस, क्लैपिंग योगा, समूह नृत्य और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर खेल भावना व फिटनेस का संदेश दिया। समापन दिवस पर छात्राओं ने साइकिल रैली, पोस्टर निर्माण और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से खेलो इंडिया-फिट इंडिया का सशक्त संदेश दिया।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद भारतीय खेल जगत के अमर नक्षत्र हैं। उनका जीवन अनुशासन, लगन और खेलों के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। छात्राओं को चाहिए कि वे खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर स्वास्थ्य और चरित्र दोनों में निखार लाएं।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि खेल केवल जीतने या हारने का साधन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, टीम भावना और मानसिक मजबूती का प्रतीक हैं। हमारी छात्राओं ने इन गतिविधियों के माध्यम से यह सिद्ध किया है कि वे हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम हैं। सांयकालीन प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने भी छात्राओं को खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

चम्मच दौड़ : तमन्ना (बीए प्रथम वर्ष) प्रथम, ईशा (बीए द्वितीय वर्ष) द्वितीय।

50 मीटर दौड़ : रवीना (बीए द्वितीय वर्ष) प्रथम, खुशी (बीए द्वितीय वर्ष) द्वितीय।

मटका दौड़ : पिंकी (बीए द्वितीय वर्ष) प्रथम, नेहा (बीए द्वितीय वर्ष) द्वितीय।

साइकिलिंग : संजू (बीए तृतीय वर्ष) प्रथम।

रस्साकशी : बीए द्वितीय वर्ष की टीम प्रथम।

08 कैथल। आईजी महिला कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें