गुहला-चीका। फतेहाबाद के खरखेड़ी स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई सीबीएसई क्लस्टर 16 एथलेटिक्स मीट 2025-26 में एवी विद्यामंदिर स्कूल चीका के मयंक ने हुए 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर
इस उपलब्धि के साथ ही मयंक ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक रजनीश गर्ग, नवीन गर्ग व प्रधानाचार्या चंद्रा दास ने छात्र मयंक व उनके परिवार को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।
उधर, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भी स्कूल की कृति ने अंडर 19 वर्ग हाई जंप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं छात्रा निधि ने अंडर 19 वर्ग में 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।