फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक 15 नवंबर को करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
Petrol pump operators will strike on November 15 - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक अर्जुन नगर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान पूर्ण चंद्र गुप्ता ने की। बैठक में 15 नवंबर को होने वाली पेट्रोल पंपों की हड़ताल पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

प्रधान पूर्ण चंद गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने, प्रदेश सरकार द्वारा वेट घटाने और पेट्रोल पंप डीलरों का 2017 से कमीशन न बढ़ाने के मुद्दे पर ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 15 नवंबर को 24 घंटे के बंद का आह्वान किया है। जिसे कामयाब करने के लिए पेट्रोल पंप डीलरों की बैठक 13 नवंबर को 11 बजे जिमखाना क्लब में रखी गई है। जिसमें जिला के सभी पेट्रोल पंप संचालक हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर शशि वालिया, राव सुरेंद्र सिंह, कर्म सिंह कादयान, सत प्रकाश, कृष्ण आनंद, सत्यवान, प्रशांत, संजय रावल, रोहित खुरानिया, राहुल खुरानिया, सुरेश कुमार देवीगढ़ व योगेश गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें