फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में नशाखोरी पर लोगों ने जताया आक्रोश

Thu, 30 Oct 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। सजूमा रोड व श्री कपिल मुनि रोड पर महाराणा प्रताप चौक के पास अवैध शराब के खुर्दे स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस की छापेमारी के बावजूद अवैध खुर्दा संचालक पकड़ से दूर हैं और सरेआम शराब बेची जा रही है।

स्थानीय निवासी अश्वनी कुमार, विनोद, राजू, पूर्व पार्षद विक्रम राणा, जस्सी राणा और अश्वनी शर्मा ने बताया कि कलायत में नशाखोरी लगातार बढ़ रही है। पिछले कुछ महीनों में आधा दर्जन से अधिक युवाओं की मौत नशे की वजह से हो चुकी है। उनका कहना है कि मिशन ड्रग्स फ्री व्हाट्सएप ग्रुप पर शिकायतें भेजने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन


अश्वनी शर्मा ने बताया कि उन्होंने नशा मुक्ति अभियान के हेल्पलाइन नंबर 1933 पर कॉल की, तो ऑपरेटर ने शिकायत गलत पाए जाने पर कार्रवाई की धमकी दे दी। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि नशा बेचने वाला व्यक्ति कभी-कभार अपनी जगह से हट जाए, तो क्या शिकायतकर्ता झूठा ठहराया जाएगा? इस तरह की प्रतिक्रिया से कोई नागरिक आगे शिकायत करने से हिचकेगा।

नाराज लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड 2 में अब भी नशे के इंजेक्शन सरेआम बिक रहे हैं। बस स्टैंड के सामने अशोका मार्केट के पीछे, अग्रसेन पार्क, सजुमा रोड की झाड़ियों और निर्माणाधीन परशुराम सामुदायिक केंद्र के पास नशेड़ी खुलेआम नशा करते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


परेशान निवासियों ने एसपी उपासना सिंह से मांग की है कि नशा माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई कर इस समस्या पर तत्काल अंकुश लगाया जाए।

पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचती है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी दें, पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। -सतपाल पोसवाल, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें