मोबाइल और नकदी चुराने का केस दर्ज
कैथल। चीका पुलिस ने गांव बदसुई के एक कमरे से मोबाइल फोन तथा 18 हजार रुपये की नकदी चुराने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बदसूई के हरदीप सिंह ने चीका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 सितंबर को दोपहर के करीब 11:30 बजे गांव सियाली का गुरुदेव उसके खेत में बने कमरे से उसका मोबाइल फोन तथा 18 हजार रुपये चुरा कर ले गया। मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल दिनेश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
कपड़ा बाजार से 40 हजार रुपये चुराए
कैथल। कैथल की कपड़ा बाजार से चोर करीब 40 रुपए की नकदी चुरा कर ले गए। चंदाना गेट कैथल के विजय कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कपड़ा मार्केट कैथल में दुकान करता है। उसने बताया कि 26 अक्तूबर की रात को कर उसकी क्लॉथ मार्केट स्थित मंगत राम दुकान में घुसकर वहां पर रखे करीब 40 हजार रुपये चुरा कर ले गए। हेड कांस्टेबल जैसलमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
मारपीट में दो घायल
कैथल। सदर पुलिस कैथल ने मारपीट का एक मामला दर्ज किया है। गांव सांघन के अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अक्तूबर को प्रात करीब 9:00 गांव के ही हुकुम सिंह, रोशनी तथा तोसी ने मिलकर ईटों से हमला करते हुए उसे तथा उसके पिता उदय सिंह को घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। सहायक उप निरीक्षक चरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।