फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पटवार भवन के पास जर्जर सड़क से लोग हो रहे परेशान

Thu, 07 May 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल में पटवार भवन के पास सड़क पर बने गड्ढे से होकर गुजरता वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पटवार भवन के पास स्थित कमेटी चौक की सड़क इन दिनों लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले सैकड़ों वाहन चालकों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह शहर का व्यस्त मार्ग है, जहां से दिनभर दोपहिया, चारपहिया और ई-रिक्शा गुजरते हैं। खराब सड़क के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। खासकर ई-रिक्शा चालकों के लिए यह रास्ता बेहद जोखिम भरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन


शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई : सीमा देवी ने बताया कि कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

संतुलन बिगड़ने का रहता है डर : रमेश कुमार

ई-रिक्शा चालक रमेश कुमार ने बताया कि वह रोज मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन गड्ढों के कारण कई बार संतुलन बिगड़ जाता है। सवारी होने पर और अधिक खतरा महसूस होता है कि कहीं रिक्शा पलट न जाए।
विज्ञापन


बारिश में हालात और खराब: सुनील

स्थानीय दुकानदार सुनील ने बताया कि बारिश के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से वे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालक गिरते-गिरते बचते हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें