फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वतंत्रता दिवस पर दिखेगी देशभक्ति, संस्कृति की झलक

Wed, 30 Jul 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष भव्य, शानदार और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक में दी। उन्होंने कि इस मौके पर होने वाले कार्यक्रमों में देशभक्ति, संस्कृति की झलक दिखाई देगी। 

उन्होंने बताया कि समारोह का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चीका के ग्राउंड में किया जाएगा, जिसमें देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी।
विज्ञापन


एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विभागों व अधिकारियों को जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वे उन्हें पूर्ण निष्ठा और गंभीरता से निभाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें ताकि समय रहते समारोह की समस्त तैयारियां पूरी हो सकें।

रिहर्सल का शेड्यूल ः एसडीएम ने बताया कि 7 अगस्त से 12 अगस्त तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चीका में स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल होगी, जबकि 13 अगस्त को अंतिम रिहर्सल आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर कश्यप, एसडीओ अजमेर सिंह और इंद्रराज पंवार, मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश, डॉ. अमन बंसल, एसएचओ चीका अमन सिंह, प्रिंसिपल देवेंद्र राणा, एसईपीओ चंचल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मार्च पास्ट और परेड की होंगी विशेष तैयारियां

इस समारोह में प्लाटून द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया जाएगा। एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी टुकड़ियों की परेड की सुनियोजित और अनुशासित तैयारी करवाई जाए, ताकि कार्यक्रम के दौरान समन्वय और अनुशासन का प्रदर्शन हो।

विद्यार्थी प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, जो समारोह को और अधिक प्रेरणादायक और भावनात्मक बनाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें