फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रभात फेरियों में श्रद्धा और भक्ति का संचार

Wed, 30 Jul 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नगर में चल रही प्रभात फेरियों की श्रृंखला में मंगलवार सुबह की प्रभात फेरी पार्षद रामदास के निवास स्थान से निकाली गई। इस अवसर पर श्री कृपा बिहारी जी की भव्य पालकी और पवन ध्वज के साथ नगर परिक्रमा की गई। जब पालकी स्थल पर पहुंची तो श्रद्धालुओं ने राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के उद्घोषों से स्वागत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के प्रधान सुरेश सरदाना ‘राजू’ और सदस्य हरिकिशन तनेजा ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से संपन्न हो रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को समर्पित ये प्रभात फेरियां नगर में भक्ति, अध्यात्म और सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित कर रही हैं। विशेष बात यह रही कि युवा वर्ग की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही, जो धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक जुड़ाव को और सशक्त बना रही है।
विज्ञापन


प्रभात फेरी के दौरान भजन मंडली ने जब भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी तो संपूर्ण वातावरण कृष्णमय हो गया। मोंटी कामरा, धीरज गंभीर, सचिन सलूजा, राजीव मिड्डा, जीत कामरा सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मधुर और भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। मोंटी कामरा का भजन “मैं वृंदावन नू जाना हे, मेरा ठाकुर वाजां मारदा” पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे।
विज्ञापन




इस अवसर पर पार्षद विकास शर्मा, संदीप सैनी, राजेंद्र कामरा, शक्ति शर्मा, पार्षद जितेंद्र शर्मा सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें