फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की करवट के साथ बढ़े मरीज

विज्ञापन
01-कैथल। अस्पताल में जांच के लिए लाइन में लगे मरीज। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में मौसम की करवट के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जहां पिछले माह 1400 के करीब ओपीडी थी, वहीं अब बढ़कर 1600 तक पहुंच गई है। इलाज लेने वालों में वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिनों से मौसम का मिजाज बदलते ही सबसे ज्यादा रोगी अस्थमा, जुकाम, बुखार, खांसी के सामने आ रहे हैं। बच्चों में निमोनिया या बुखार से पीड़ितों की संख्या भी सबसे ज्यादा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक इस समय 150 के करीब शिशु रोगी, 300 के करीब अस्थमा रोगी, 400 से ज्यादा बुखार और 200 जुकाम के सहित अन्य बीमारियों के रोगी अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
डॉक्टरों के अनुसार, यदि किसी मरीज को कई दिन तक गले में खराश है तो उसे तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। गले के रोग के कारण बुखार तथा खांसी तथा बाद में जुकाम हो जाता है। गर्म मौसम के बाद अचानक ठंड बढ़ने पर मानव शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इससे वायरल रोग बुखार, जुकाम, खांसी या गले में तकलीफ बढ़ जाती है। अस्थमा रोगियों की श्वांस नलिकाओं में बलगम के जम जाने से सास लेने में तकलीफ होने लगती है। ऐसे रोगियों के फेफड़े कमजोर होने से खांसने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट से बढ़े रोगी-अक्तूबर के पहले सप्ताह से तापमान में गिरावट आना शुरू हो गई है। पांच तारीख से अब तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा है। सितंबर से अब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बदलते मौसम में लोग संभल नहीं पाते है। वह रूटीन में गर्म कपड़ेे नहीं पहनते है। यही कारण है कि सुबह व शाम को ठंडी हवा चलने से वह बीमारी की चपेट में आ जाते हैं।
ये रखें सावधानी
पीएमओ डॉ. रेणू चावला ने बताया कि लोगों को सुबह व शाम को गर्म कपड़े पहनने चाहिए। रात में सोते समय गर्म दूध पीयें। मौसम ठंडा हो तो जूते जरूर पहनें। ठंडे पानी से बचना चाहिए। घर का खाना खाएं। साफ व ज्यादा पानी पीएं। आइसक्रीम व ठंडे पेय का प्रयोग कम करें। बीमार पड़ते हीं चिकित्सक की सलाह लें। बीमारी से बचने के लिए दवाई समय से लें। ताजा व गर्म भोजन ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें