फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्रामीण रूट पर बसों की कमी से यात्री परेशान

Mon, 10 Aug 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कुरुक्षेत्र समेत अन्य ग्रामीण रूट पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने रोडवेज विभाग के अधिकारियों से ग्रामीण रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

यात्री सुनीता, मनीषा, भतेरी, सुरेंद्र, बिजेंद्र, राजकुमार का कहना है कि सुबह के समय यात्रियों की संख्या अधिक होने के बावजूद पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं हो रही हैं।
ऐसे में यात्रियों को बसों के इंतजार में काफी समय बिताना पड़ रहा है। कई बार बस आने पर उसमें पहले से ही अधिक भीड़ होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र रूट पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। इनमें नौकरीपेशा लोगों के साथ विद्यार्थी और अन्य जरूरी काम से जाने वाले यात्री भी शामिल हैं। सुबह के समय अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचने के लिए यात्रियों को बस सेवा की आवश्यकता होती है, लेकिन बसों की कमी के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों का कहना है कि सुबह के समय कुरुक्षेत्र समेत ग्रामीण रूटों पर विद्यार्थियों के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को लंबे समय तक बसों का इंतजार न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें