फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं से यात्रियों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के नाम पर अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। बैठने की समुचित व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्टेशन परिसर में बने पार्क में पानी जमा होने से गंदगी फैल रही है। जलभराव के कारण बदबू उठती रहती है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। पार्क में लगी कुर्सियां जर्जर हालत में हैं, जिन पर बैठना तक मुश्किल हो गया है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बदबू से परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन


नियमित सफाई के अभाव में स्टेशन परिसर में कूड़ा-कचरा इधर-उधर फैला रहता है, जिससे वातावरण अस्वच्छ बना हुआ है। यात्री अमित ने बताया कि पार्क में टूटी कुर्सियों और गंदगी के कारण काफी परेशानी होती है।

सुरेश ने कहा कि पार्क में जमा पानी और बदबू के कारण वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं राहुल का कहना है कि बाहर से आने वाले यात्रियों के सामने शहर की छवि खराब होती है। लोगों का कहना है कि स्टेशन परिसर में नियमित सफाई अभियान चलाया जाना चाहिए और टूटी कुर्सियों को तुरंत बदला जाना चाहिए।
विज्ञापन


साथ ही पार्क में जमा पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि मच्छरों और बदबू से राहत मिल सके। यात्रियों ने मांग की है कि रेलवे

प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए मूलभूत व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करे।

उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही पार्क के सुधार और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। -नरेंद्र शर्मा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें